फोटो 72: किसानों को फूलों की खेती के लिए जागरूक करते बागवानी अधिकारी।
बादली। बागवानी विभाग की ओर से हरियाणा के मुनीमपुर गांव स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकि उत्कृष्टता केंद्र में चल रहे 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में हरियाणा के 12 किसानों को फूलों की खेती के प्रति जागरूक करने के साथ साथ प्रशिक्षित किया गया। किसानों को विभिन्न योजनाओं व उन्नत तकनीकी के माध्यम से फूलों की खेती के लाभ से भी अवगत करवाया गया।
ट्रेनिंग कार्यक्रम परियोजना अधिकारी एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ सुरेश चंद ने क्षेत्र में गैंदा, गुलदाउदी, ग्लेडियोलस, रजनीगंधा, गुलाब की उन्नत खेती करने के बारे किसानों को विस्तार से बताया। फूल की खेती से किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा लेते हैं। विषय वस्तु विशेषज्ञ डाॅ. हेमंत ने प्रशिक्षणार्थियों को सरकार की ओर से चलाई गई विभिन्न किसानों की कल्याणकारी बागवानी स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला उद्यान विकास अधिकारी डॉ. ज्योति ने भी किसानों को जागरूक किया। डाॅ. हेमंत ने बताया कि प्रशिक्षिण शिविर में हरियाणा के कई जिलों के किसानों ने भाग लिया। 5 दिनों तक किसानों को विभिन्न देसी औैर विदेशी फूलों की जानकारी देने के बाद विभाग की ओर से उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।