फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आजादी में मदनलाल धीगंड़ा का अहम योगदान : अरविंद

Mon, 01 Jan 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पंजाबी सेवा समिति झंग सभा झज्जर की ओर पंजाबी धर्मशाला में क्रांतिकारी शहीद मदनलाल धींगड़ा की मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने शहीद मदनलाल धींगड़ा की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि धींगड़ा का देश की आजादी में अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद मदनलाल धींगड़ा की देश की आजादी में अहम भूमिका रही है। आज का युवा उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए कर रहे हैं, वह आज तक किसी ने शायद ही किया हो। जिस काम के लिए सैकड़ों लोगों ने कुर्बानी दी है, वह काम 22 तारीख को पूरा होने जा रहा है। खिलाड़ियों के मेडल लौटाने पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को राजनीति के माहौल से ऊपर उठना चाहिए और देश के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दोबारा से सत्ता में नहीं आएगा। इसका सवाल ही पैदा नहीं होता है। हमारा 2047 का विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। भारत विकसित यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाने का है। यात्रा के जरिये घर द्वार पर बुजुर्गों सहित हर पात्रों को लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम में सभा के प्रधान गुलशन शर्मा, विनीत पोपली, कमल गिरोत्रा, आरके सिक्का, रवि किरण मदान, हरीश पहवा, हरीश कत्याल, पूर्व चंद सुनेजा, विशाल बिंद्रा, अजय विज, भाजपा नेत्री कांता देवी, जिला परिषदप्रधान कप्तान बिरधाना, भाजपा नेताकेशव सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें