फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस से 16 पीड़ित पशुओं की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या पहुंची 31, तीन हुए ठीक 21-54-32

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले पशुओं में लंपी वायरस के निरंतर बढ़ रहा हैं। पशुपालन विभाग ने बुधवार तक 16 पशुओं में इसकी पुष्टि की गई है। अब तक में लंपी वायरस से 31 पशु संक्रमित मिल चुके हैं। अकेले झज्जर उपमंडल में 19, बादली उपमंडल में 8, बहादुरगढ़ उपमंडल में 4 पशु लंपी वायरस से संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन पशु ठीक हुए हैं। पशु पालन विभाग के पास वीरवार की सुबह तक वैक्सीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास का कहना है कि अंबाला से विभाग की तरफ से वैक्सीन भेजी गई हैं। इससे पहले भी पशु पालन विभाग की तरफ से करीब 9900 पशुओं को वैक्सीन लगाई गई हैं। विभाग के उपनिदेश का कहना है कि पशुपालन विभाग की तरफ से 3 एमएल वाली करीब 3300 वैक्सीन भेजी गई थी। विभाग के मुख्यालय के निर्देशानुसार एक-एक एमएल की डोज पशुओं को दी जा रही है। यह वैक्सीन छह माह से ऊपर के पशु को लगाई जा रही हैं क्योंकि छह मार से कम उम्र के पशु में लंपी वायरस नहीं आता है।पशु पालकों को भी विभाग की टीमें जानकारी दे रही हैं। वहीं आम जन से भी अपील की जा रही है कि अगर किसी भी पशु में लंपी बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो वेे पशु पालन विभाग के अधिकारियों या नजदीकी पशु अस्पताल में जानकारी दें। ताकि पशु को आइसोलेट करते हुए उसे इलाज मुहैया करवाया जा सके।
वर्जन
विभाग की टीमें निरंतर पशुओं पर निगरानी बनाए हुए हैं। जहां से भी पशुओं में लक्षणों के बारे में जानकारी मिलती हैं। पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करती है। अब तक 31 पशु लंपी संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ मनीष डबास, डीडीए, पशु पालन विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें