फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाना के लाल ने 7135 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके सिवाना गांव निवासी राकेश कादियान ने लद्दाख में 7135 मीटर ऊंची पर्वत चोटी माउंट नून पर तिरंगा फहराया है। राकेश ने 21 अगस्त को चोटी पर ध्वजारोहण कर कादियान खाप और जेल विभाग हरियाणा का नाम रोशन किया और एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
विज्ञापन

सिवाना गांव निवासी राकेश कादियान ने 13 अगस्त को लद्दाख की 7135 मीटर ऊंची चोटी माउंट नून पर तिरंगा फहराने के लिए अभियान की शुरुआत की और केवल 9 दिन में इस चोटी पर तिरंगा फहराने वाला 19 साल की सरकारी सेवा करने उपरांत व 44 साल की उम्र पूर्ण करने वाला प्रदेश का प्रथम पर्वतारोही बन गया है।
राकेश कादियान ने बताया कि उसने अपने अभियान की शुरुआत 13 अगस्त को दोपहर गांव तंगोल लद्दाख से की थी और 21 अगस्त को माउंट नून चोटी 7135 मीटर पर सुबह 9 बजे के लगभग तिरंगा फहराया था। इस अभियान में राकेश कादियान को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब राकेश अपनी चढ़ाई की आखिरी कोशिश कर रहा था तो लगभग 6700 मीटर की ऊंचाई पर बर्फीले तूफान से घिर गया और बर्फीले तूफान से बचाव के कुछ विशेष वस्त्र और उपकरण राकेश के पास उपलब्ध नहीं थे जो बहुत महंगे आते हैं। राकेश के हाथ जमने लगे लेकिन उसने अपना हौसला नही छोड़ा। राकेश ने बताया कि एक वक्त उसको लगा कि मुझको अपनी जिंदगी को देखते हुए अपना अभियान खत्म करना पड़ेगा, लेकिन जब अपनी खाप और अपने जेल विभाग की इज्जत का ख्याल आया तो अपना अभियान जारी रखा और लोगों की दुआ से अपना अभियान सफल कर सकने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन

राकेश कादियान ने बताया कि वह 15 सितंबर 2003 से जेल विभाग हरियाणा में वार्डर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी राकेश कादियान अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर 15 अगस्त 2019 को केवल 15 घंटे ओर 53 मिनट में तिरंगा फहराने पर 41 वर्ष की उम्र में देश का प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुका है। माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी के लिए राकेश कादियान ने लेह लद्दाख की पर्वत चोटी कांग यात्से-1 को जो 6400 मीटर ऊंची है पर तिरंगा फहराया है। कादियान ने बताया कि अगर खाप ओर विभाग का सहयोग मिलेगा तो अब उसका ध्यान दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करके खाप ओर जेल विभाग की शान बढ़ाने का है। वह जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही होने का गौरव भी अपने नाम कर चुका है और वर्ष 2019 में उतराखंड हिमालय की पर्वत की माउंट सतोपंथ जो 7100 मीटर ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहरा चुका है। कादियान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलेटिक्स में अब तक 40 स्वर्ण पदक व 37 रजत पदक जीत कर झज्जर जिले का नाम भी भारत वर्ष में रोशन कर चुका है। राकेश कादियान ने बताया कि अब वह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने की तैयारी करने में लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें