फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर की पति की हत्या

विज्ञापन
आरोपी पत्नी को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव आसंडा के बलजीत की हत्या अवैध संबंधों के रास्ते में रोड़ा बनने की वजह से की गई। बलजीत की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए तेजधार फरसे से कई टुकड़े कर दिए गए। यह खुलासा मृतक की पत्नी ने पुलिस रिमांड के दौरान प्रारंभिक पूछताछ में किया। आवश्यक सुबूत जुटाने के लिए पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को न्यायालय से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अपने ही हाथों से सुहाग को उजाड़ देने वाली महिला के चेहरे पर अदालत में शिकन तक नहीं दिखी। थाना सदर प्रबंधक रणधीर सिंह ने बताया कि बलजीत उर्फ टिंकू को पहले से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। वह उसे रोकता-टोकता था। आरोप है कि 24-25 अप्रैल की रात को जब बलजीत देर शाम अपने घर लौटा तो दोनों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


दही में दी नींद की गोलियां
 आरोपी पत्नी पूजा के कबूला है कि उसने पति को दही में नींद की दो गोलियां मिलाकर खाने के लिए दिया था। बलजीत दही पीकर बेसुध हो गया तो अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को घर में ही छुपा दिया। हत्या के करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए हत्यारोपियों ने 26 अप्रैल को 12 बजे के आसपास शव के तेजधार हथियारों से कई टुकड़े कर दिए। धड़ को अटैची में रख दिया, जबकि हाथ व पैरों को तसले में जबकि शिनाख्त छुपाने के लिए चेहरे को फर्श उखाड़कर उसमें दबा दिया। दहिया ने बताया कि प्रेमी आशु काफी लंबे समय से मृतक की पत्नी पूजा के संपर्क में था। मोबाइल कॉल डिटेल व तरीकों से भी केस की छानबीन की जा रही है।
 
जांच के लिए कई टीमें गठित
रोंगटे खड़े कर देनी वाली वारदात के आरोपियों आशु, कर्मबीर, विशाल, दलेर व जयसिंह को पुलिस तलाश कर रही हैैै। डीएश्सपी धीरज कुमार के नेतृत्व में थाना सदर एसएचओ की टीम, एसओजी, सीआईए व साइबर सैल की टीमें अपने-अपने स्तर पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कोसते रहे आरोपियों को
जिस खौफनाक तरीके से बलजीत को मौत के घाट उतारा गया और बाद में उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए गए इसको लेकर बुधवार को भी गांव आसंडा के लोग सहमे रहे। जिस किसी को भी इसके बारे में पता चला तो वे हत्यारोपियों की इस करतूत को लेकर उन्हें कोसता दिखे।

बलजीत के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में बुधवार को हुआ। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम प्रक्रिया अमल में लाई गई है। शव को बाद में दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंधों की बात सामने आई है। ऐसे में इसको लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन

- धीरज कुमार, डीएसपी, बहादुरगढ़। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें