फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्राइविंग के समय तेज संगीत से भटकता है ध्यान, रहें सावधान

Sun, 03 Sep 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा उदय आउटरीच प्रोग्राम के तहत पुलिस द्वारा रामा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा सेल के प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए कहा। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। वाहन चलाते समय यदि लापरवाही हुई तो कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रैफिक संबंधित कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराई तथा सड़क दुर्घटना से बचने के लिए कई उपाय बताएं। उन्होंने कहा कि वाहन चालक को हमेशा अपने वाहन को धीमी गति और अपनी तय सीमा में ही अपनी लेन मे चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल और ऊंची आवाज में संगीत न बजाएं। गाड़ी चलाते समय स्वयं सावधानी बरतें और दूसरों का बचाव करें। रात के समय अंधेरा होता है इसलिए इंडिकेटर और अपनी गाड़ी के ऊपर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगानी चाहिए, जिससे सड़क दुर्घटना न हो और यात्रा भी सुरक्षित हो। दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें। सड़क दुर्घटना होने पर डायल 112 पर फोन करे। हर तरह के नशे से दूर रहें। अगर कोई नशा करता है तो उसे रोकना है। कोई नशा बेचता है तो पुलिस को सूचित करे। उन्होंने कहा कि यह बातें अपने पास ना रखकर विद्यार्थी अपने परिवार वालों व जानकारों को बताएं। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा यातायात नियमो बारे में सवाल-जबाव भी किए गए। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर नंबर तुरंत 1930 नंबर डायल करने बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें