फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल : सतीश

Thu, 01 Feb 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा और देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ठान चुकी है। जनता सिर्फ लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। यह बातें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा सरकार में मंत्री रहे स्व. मांगेराम नम्बरदार के पुत्र सतीश नंबरदार ने कार्यालय में भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कही।
विज्ञापन

नंबरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़ेे 9 वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है और देश का विकास हुआ है जिससे जनता की खुशहाल है। जनता विपक्ष को नकारकर फिर से तीसरी बार देश का विकास करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जनादेश देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता खुशहाल है। इस मौके पर एडवोकेट गौरव राठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें