बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला परिसर में सोमवार को परिवार पहचान पत्र की गलतियां ठीक करने के लिए शिविर लगाया गया। परिवार पहचान पत्र शिविर में टीम लीडर अध्यापिका रेखा और पूनम ने सीएससी आपरेटर सुमित की सहायता से परिवार पहचान पत्र में गलती ठीक की। कुछ लोगों की आईडी में कागजातों की कमी के कारण वापस लौटना पड़ा। शिविर में पेंशन से संबंधित मामले, आईडी में मोबाइल नंबर देने और कुछ लोग अलग परिवार पहचान पत्र बनवाने पहुंचे। इनकम के मामलों में लोगों ने अधिक आय की शिकायत दर्ज कराई। धर्मशाला के प्रधान प्रवीण शर्मा और महासचिव सतीश शर्मा ने बताया कि टीम लीडर रेखा और पूनम लोगों को अपनी अपनी फैमिली आईडी से संबंधित गल्तियों को बताने के लिए उन्हें शिविर में आने के लिए कॉल करके बुला रही हैं ताकि आमजन को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
-फोटो 58 : शिविर में पीपीपी में गलती ठीक करते सीएससी ऑपरेटर व अन्य।