फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मांगी लिफ्ट, फिर गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप संचालक से लूटे 1 लाख 47 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनजान युवकों को लिफ्ट देना एक पेट्रोल पंप संचालक को काफी महंगा पड़ गया। दो युवकों ने गन प्वाइंट पर पंप संचालक से एक लाख 47 हजार रुपये लूट लिए। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात भदानी के निवासी राजीव के साथ हुई। राजीव का गांव मातन में फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) है। शनिवार की रात करीब दस बजे पंप से अपने गांव के लिए चला। पंप से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि दो युवकों ने लिफ्ट मांगी। राजीव ने दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। जब मातन गांव से बाहर निकले तो उक्त दोनों में से एक युवक ने पिस्तौल तान दी। पिस्तौल के बल पर 1 लाख 47 हजार रुपये छीन लिए। पीछे उक्त दोनों शातिरों का एक साथी बाइक पर आ रहा था। गाड़ी से उतरकर वे दोनों बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गए। इसके बाद राजीव ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। वारदात के दो दिन बीत गए हैं लेकिन लूटपाट करने वाले शातिरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
जल्द सुलझाएंगे वारदात
केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी। आमजन भी जागरूक रहें और रात्रि के समय किसी अंजान शख्स को लिफ्ट देने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीर सिंह, एसएचओ, आसौदा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें