फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में लग रहे लंबे कट

Tue, 02 Jan 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। पिछले तीन दिनों से साल्हावास में लगातार बिजली कट लग रहे हैं। सर्दियों में लग रहे बिजली कटों से 24 घंटे बिजली देने के दावों की पोल खुल रही है। जबकि गर्मी की तुलना में सर्दी में बिजली की मांग कम रहती है। इसके बावजूद पौना-पौना घंटा के कटों से उपभोक्ता परेशान हैं। सरकार के म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने के दावे फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

साल्हावास क्षेत्र में गत तीन दिनों से खानपुर फीडर पर आ रही परेशानी से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण पवन, इंद्रजीत, विक्रम सिंह, रमेश शर्मा, कप्तान नरेंद्र, पिंकी, सुमित्रा, कृष्णा आदि ने बताया कि दिन में तो कट लग ही रहे हैं, रात को भी दो से तीन बार एक-एक घंटे के कट लग रहे हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कम बिजली के कारण इन्वर्टर भी जवाब देने लगते हैं। बुजुर्ग, महिला एवं बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। सायं सात से आठ बजे का कट लोगों को रात्रि भोजन करने में भी बाधा बना है। वही 10 बजे से पहले लग रहे कटों से विद्यार्थी परेशान हैं। पढ़ाई के समय बिजली कट लग रहे हैं। सरिता, संतोष ने रोष जताते हुए बताया कि प्रदेश सरकार म्हारा गांव जगमग गांव के तहत 24 घंटे बिजली देने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन योजना का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। बिजली निगम की ओर से बिजली कट की पूर्व सूचना तक नहीं दी जा रही है। म्हारा गांव जगमग गांव योजना झज्जर जिले के 14 गांवों में शुरू हुई थी। योजना के तहत शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली देने का प्रावधान है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली के कटों की समस्या पिछले दो-तीन दिनों से बनी हुई है। बिजली कटों का कोई समय नहीं होता है।



ये गांव आते हैं जगमग योजना में

एक नवंबर 2021 से मातनहेल, मोहनबाड़ी, झांसवा, झाड़ली, खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, चैहड़ा, अमादलपुर, दरियापुर, लगरपुर, बिलोचपुरा, शाहजहांपुर, कुंजिया, भिंडावास में 24 घंटे बिजली देने की योजना की शुरुआत की थी, लेकिन सरकार के ये दावे फ्यूज होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




एक जनवरी 2024 से झाड़ली 33 केवी सब स्टेशन चालू हो गया है। झाड़ली-झांसवा फीडर की लाइन अलग हो गई है। अब उपभोक्ताओं को बिजली संकट में बार-बार होने वाली गड़बड़ी से छुटकारा मिल जाएगा और निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

- मोहित यादव, उप विभागीय अधिकारी, बहू (झज्जर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें