फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर व बहादुरगढ़ में लोक अदालत का आयोजन आज

Sat, 09 Mar 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार बंसल ने आह्वान किया राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया, जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल वर्चुअल दोनों तरीकों से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं। लोक अदालत के लिए पांच बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि चार बैंच झज्जर के लिए व एक बैंच उपमंडल बहादुरगढ़ के लिए गठित की है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश भावना जैन की बेंच पारिवारिक मामलों की सुनवाई करेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फखरुद्दीन की बेंच वाहन दुर्घटना मुआवजा की सुनवाई करेगी तथा इलेक्ट्रिसिटी मैटर्स आदि की भी सुनवाई करेंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष शर्मा व सिविल जज जूनियर डिवीजन विनीत कुमार की बेंच ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, दीवानी आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। बहादुरगढ़ के मामलों की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन गरिमा यादव की बेंच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें