साल्हावास (झज्जर)। नीलाहेड़ी गांव के पास एक किसान ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। किसान के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव नीलाहेड़ी के पास एक किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी पहचान नीलाहेड़ी निवासी 50 वर्षीय अशोक के रूप में हुई। वह खेतीबाड़ी करता था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। जांच अधिकारी एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी और मृतक के भाई सुरेश के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।