फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन की अवहेलना पर 9 गिरफ्तार, 1221 बोतल अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लॉकडाउन की पालना को सुनिश्चित करने के लिए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमें जिला भर में तैनात हैं। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से शराब की 1221 बोतलों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध शराब की साथ एक एसपीओ को भी पकड़ा है। डीआईजी ने उसे बर्खास्त कर दिया है। लॉकडाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 88 वाहनों के चालान किए गए हैं, 2 इंपाउंड।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बादली की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बादली बाईपास के एरिया में एक गाड़ी से 32 पेटी अवैध देसी शराब बरामद करके दो आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों संदीप निवासी गांव रेवाड़ी खेड़ा जिला झज्जर तथा सुरेश निवासी गांव बजघेड़ा जिला गुरुग्राम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला अंकित किया गया। संदीप कुमार एसपीओ के पद पर तैनात है, जिसे शराब के साथ पकड़ जाने पर बर्खास्त कर दिया है।
वहीं बिना मास्क लगाए बेवजह घर से बाहर निकलने व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर थाना साल्हावास की अलग-अलग टीमों ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों हिम्मत निवासी गांव कालियावास, दीपक निवासी ग्राम धनिया तथा अमित निवासी गांव साल्हावास के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

सदर बहादुरगढ़ की एक टीम ने थाना के एरिया से एक बाइक पर सवार एक आरोपी को काबू किया। गांव नयागांव के एरिया से 12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी संजय निवासी गांव नयागांव के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना माछरोली की एक टीम ने गांव काहडी के एरिया से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया। जगदीश निवासी गांव काहडी के कब्जे से मौका पर 22 बोतल देसी, 36 पव्वे देसी तथा एक बोतल व तीन पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना माछरोली में मामला अंकित किया गया है।
लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर थाना बादली की अलग-अलग टीमों ने तीन आरोपियों को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस की एक टीम ने गांव बाढ़सा के एरिया में स्थित नाका पर एक गाड़ी को रुकवा कर चेक किया, तो उसमें से 6 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गाड़ी सहित अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी महिंद्र निवासी गांव बजघेड़ा जिला गुरुग्राम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज किया है। थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लावारिस हालत में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को बरामद किया। झज्जर रोड आईटीआई के पास दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से देसी शराब की 720 बोतल बरामद हुईं। थाना शहर बहादुरगढ़ में अज्ञात के खिलाफ मामला अंकित किया गया।
दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
थाना शहर झज्जर की एक टीम ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राकेश निवासी गांव खेड़ी खुम्मार को काबू किया। निर्धारित समय व नियमों का उल्लंघन करके धौड़ चौक झज्जर पर स्थित दुकान खोलने पर आरोपी को काबू किया गया।
लॉकडाउन की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हर व्यक्ति अपने घरों में रहकर नियमों का पालन करे।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, डीआईजी एवं एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें