छुछकवास चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडावास में शनिवार की देर शाम गर्म दूध में गिरी एक छिपकली वाला दूध पीने से विवाहिता की जान चली गई।
विवाहिता का नाम प्रर्मिला पत्नी टेकराम बताया जाता है। परिजनों की माने तो जब प्रमिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसी दौरान ही उसे उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी इससे पहले कि चिकित्सक उसका उपचार शुरू कर पाते प्रमिला ने दम तोड़ दिया। प्रमिला की शादी 11 साल पूर्व टेकराम से हुई थी। महिला के पति टेकराम ने बताया कि शनिवार को प्रमिला ने देर शाम पीने के लिए दूध गर्म किया था। उसने दूध गिलास में डालकर रख दिया और घर का ही अन्य काम निपटाने में व्यस्त हो गई। लेकिन बाद में जब प्रमिला ने गरम दूध पीया तो गिलास की तली में उसे एक मरी हुई छिपकली दिखाई दी। आनन-फानन में प्रमिला के बताए जाने के बाद ही उसे उपचार के लिए झज्जर लाया गया था। लेकिन उसने बाद में पीजीआई में दम तोड़ दिया।
गांव भिंडावास गर्म दूध में गिरी एक छिपकली ने एक विवाहिता की जान लेनी की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पीजीआई रोहतक में पहुंचे और मृतक विवाहिता के पति ने बयान दर्ज करवाएं है कि बीती देर शाम को घर में दूध गर्म किया हुआ था जो प्रर्मिला ने पिया था और बाद मे देखा तो उसमें छिपकली गिरी हुई थी और जिससे तबियत बिगड़ गई थी और पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना में सच्चाई क्या हैं इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।
रामपाल छुछकवास चौकी इंचार्ज