फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म का श्रवण करने से मिलती है सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा : विधायक जून

Mon, 10 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 65 : सभा के प्रधान जगदीश एलावाधी श्रीराम दरबार भेंट कर विधायक राजेश जून का सम्मान करते हु
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परोपकारी सभा श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर में 64वां वार्षिक सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सत्संग हुआ। 7 से 9 मार्च तक यह उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक राजेश जून उपस्थित हुए। उनका प्रधान जगदीश एलावाधी व अन्य पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया और श्रीराम दरबार भेंटकर सम्मान किया।
विज्ञापन


विधायक जून ने कहा कि धर्म का श्रवण करने से मनुष्य को सदैव सत्य, कर्तव्य पालन व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। जीवन में मनुष्य को धर्म का श्रवण जरूर करना चाहिए। विधायक ने महंत खुशहाल दास महाराज से आशीर्वाद लिया। विधायक ने कहा कि परोपकारी सभा श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर द्वारा समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जून ने वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करते हुए 11000 हजार की राशि सभा को दान स्वरूप भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें