फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रद्धालुओं की कतार, आज सप्तमी की पूजा, कल कंजक के रूप में देवी मां के होंगे दर्शन

Mon, 29 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp07- माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में रविवार को छुट्टी के चलते दिन भर माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। सोमवार को सप्तमी व मंगलवार को अष्टमी के दिन कंजक के रूप में लोग देवी मां के दर्शन करेंगे। मेले की भीड़ को देखते हुए प्रशासन सीसीटीवी से नजर बनाए हुए है। मेले की ऑलओवर इंचार्ज और बेरी एसडीएम रेणुका नांदल लगातार मानिटरिंग कर रही हैं। एसीपी बेरी अनिल कुमार ने बताया कि मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है और पुलिस के स्तर पर उसी प्रकार से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें