झज्जर। जिला खजाना कार्यालय व उप खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण पत्र संबंधित खजाना कार्यालय के साथ अन्य माध्यम से भी दर्ज करवा सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर पर भी इसे जमा कराया जा सकता है।
जिला कोषाधिकारी संजय फोगाट ने बताया कि यह सुविधा सभी डाकघरों द्वारा भी घर पर भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क का प्रावधान रखा गया हैं। यह ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र सुविधा सभी कॉमन सर्विस सेंटरों व अटल सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध हैं। ऑनलाइन प्रमाण पत्र स्मार्टफोन के माध्यम से भी जमा करवाया जा सकता हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई फीस का प्रावधान नहीं हैं, यह निशुल्क है। इसके अतिरिक्त परिवार का कोई भी सदस्य अपने स्मार्टफोन के माध्यम से उक्त कार्य को स्वयं कर सकता हैं। उन्होंने बताया कि खजाना कार्यालय में आरंभिक दिनों में ज्यादा भीड़ ना बने इसके लिए आपको सूचित किया जाता है कि ज्यादा उम्रदराज सम्मानित बुजुर्ग अपने जीवन प्रमाण पत्र के लिए स्वयं आने पर विचार करें, ताकि आरंभिक दिनों में ज्यादा परेशानी से बचा जा सके।
इन चीजों की होगी जरूरत
पैंशनर अपने साथ आधार कार्ड , पैनकार्ड व पीपीओ की फोटो प्रति अवश्य साथ लेकर आएं तथा मोबाईल फोन जो पैंशन खाते से जुड़ा हो ओटीपी के लिए साथ लेकर आएं।