फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया, दमकल भी तैयार

Sun, 12 Nov 2023 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दिवाली पर किसी भी हादसे से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और दमकल विभाग ने व्यवस्थाएं की हैं। सिविल अस्पताल के में बर्न यूनिट की स्थापना की गई है। इसमें 5 बेड लगाए गए हैं ताकि किसी प्रकार का जलने का केस आने पर उसे अटेंड किया जा सके। इसके अलावा झुलसे लोगों का इलाज करने के लिए 24 घंटे डाक्टर्स, नर्स व स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा ईएनटी, आंख, सर्जन की ऑन कॉल ड्यूटी रहेगी। ऐसे में आप सभी पटाखे जलाते समय सावधानी जरूर रखे। दुर्घटना या आगजनी होने की सूरत में आप तुरंत 112 डायल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इससे पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की सुविधा मिल जाएगी। दिवाली को देखते हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की ड्यूटियां रद्द कर दी गई हैं। कुल 12 गाड़ियां जिले में तैनात रहेंगी। इसके अलावा 60 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसी प्रकार से सुरक्षा के चलते लगभग 200 पुलिस कर्मचारियों भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


ग्रीन पटाखे मार्केट में नहीं, चोरी छिपे बिक रहे पटाखे
प्रशासन की तरफ से इस बार केवल ग्रीन पटाखे बेचने और बजाने की अनुमति दी हुई है। उसके लिए प्रशासन की तरफ से अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाने थे, लेकिन किसी विक्रेता ने ग्रीन पटाखे बेचने में रुचि ही नहीं दिखाई। जिला प्रशासन के बाद ग्रीन पटाखे बेचने के लिए कोई आवेदन इस बार नहीं आया है। इस बार भी ग्रीन पटाखे मार्केट में न होने के कारण अवैध रूप से पटाखे चोरी छिपे बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें