फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकालय उपयोग को दिया जाए बढ़ावा : मुन्नी सहारण

Fri, 24 Jan 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : ब्लॉक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी म
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (बीपीआईयू) की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य खंड स्तर पर प्राथमिक शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाना और स्कूलों में निपुण हरियाणा से संबंधित गतिविधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण ने की। इसमें प्रमुख वक्ता जिला समन्वयक निपुण हरियाणा डाॅ. सुदर्शन पुनिया रहे। मंच संचालन खंड निपुण संयोजक अर्चना शर्मा ने किया। बैठक में सभी क्लस्टर प्रमुखों, एबीआरसी, बीआरपी और डाइट इंचार्ज मुकेश कुमार ने भाग लिया।

खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण ने सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में लाइब्रेरी का अधिकतम उपयोग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि जागृत करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए स्कूल स्तर पर पुस्तक पढ़ने और चर्चा करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। बैठक में आगामी माह के लिए यह तय किया गया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक टैबलेट का न्यायसंगत और नियमित उपयोग करें। साथ ही, विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रेमेडियल कक्षाओं और अन्य शैक्षणिक उपकरणों का प्रभावी रूप से प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. सुदर्शन ने स्कूल निरीक्षण, शिक्षक-अभिभावक बैठक और प्राथमिक विद्यालयों में संचालित मेगा मॉनिटरिंग अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इन अभियानों का उद्देश्य केवल संख्या आधारित निरीक्षण नहीं, बल्कि गुणवत्ता पर केंद्रित निरीक्षण करना होना चाहिए। डाॅ. पुनिया ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थी शैक्षिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने विशेष रूप से प्राथमिक अध्यापकों द्वारा टैबलेट्स का प्रभावी और सटीक उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए और भविष्य में बेहतर कार्य योजना के साथ काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें