दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने बताया कि पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन की बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा सुबह सात बजे के बजाय छह बजे से शुरू होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दीपावली के दिन रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं के समय में बदलाव रहेगा। सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मेट्रो लाइनों पर सुबह की सेवा एक घंटा पहले शुरू की जाएगी। इसका असर बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने बताया कि पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन की बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा सुबह सात बजे के बजाय छह बजे से शुरू होगी। इन लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन एक घंटा पहले रवाना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दीपावली पर शाम के उत्सव और अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे बदले हुए समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। मेट्रो के समय से संबंधित जानकारी के लिए डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया माध्यमों पर जारी सूचनाएं देखें।