फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 415 जगह मिला लार्वा, 386 को जारी किए गए नोटिस

Fri, 07 Jun 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मलेरिया और डेंगू पैर न पंसारे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रहा है। बुखार के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड ली जा रही हैं। जिले में अब तक एक डेंगू और एक मलेरिया का केस मिल चुका है। उसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। लार्वा मिलने पर अब तक 386 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो अब तक 415 जगहों पर लार्वा मिला है। विभाग की तरफ से अब तक जिले भर में 5 लाख 4 हजार 36 घरों को चेक किया गया है। इसके अलावा 61 हजार स्लाइड्स तैयार की गई है। इसी प्रकार से 610 डेंगू के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन




अब तक 61 हजार स्लाइड्स तैयार की



स्वास्थ्य विभाग ने अब तक बुखार के संदिग्ध मरीजों की जिले भर में 61 हजार स्लाइड्स तैयार करवाई हैं। इसमें केवल एक पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 610 डेंगू के सैंपल जांच किए गए हैं। इसमें भी एक केस पॉजिटिव मिला है।



इस बार अप्रैल से ही तैयारी



आमतौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून व जुलाई में मलेरिया व डेंगू के सैंपल लेता है, लेकिन इस बार अप्रैल से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। इस बार अब तक एक-एक सामने आया है। विभाग की तरफ से ढाकला, मांडोठी, झज्जर, बहादुरगढ़, कलोई, मुंडाहाना में फॉगिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






कई जगह लार्वा मिले हैं। उन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। डेंगू के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक मलेरिया व डेंगू एक-एक केस सामने आया है।

डॉ. टीएस बागड़ी, जिला मलेरिया अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें