फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोदाम से पटाखों की बड़ी खेप बरामद, चोरी-छिपे बिक्री का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नई सब्जी मंडी में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकानदार के गोदाम पर छापा डालकर पटाखों की खेप बरामद की है। दुकानदार गोदाम में पटाखे जमा कर उनकी बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मौके से 17 बैग में रखे छोटे-बड़े बम और सात पेटी पटाखे जब्त किए हैं। बिना परमिट पटाखों की बिक्री करने के आरोप में विक्रेता सरवन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जाच अधिकारी नसीब कुमार ने बताया कि पुलिस को नई सब्जी मंडी में अवैध तरीके से पटाखे बेचने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद संबंधित दुकानदार की दुकान और उससे जुड़े गोदाम पर छापा डाला गया। जांच के दौरान सामने आया कि दुकानदार गोदाम में पटाखे रखकर उनकी बिक्री कर रहा था। पुलिस ने छापा डालने के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। इनमें 17 बैग में रखे छोटे-बड़े बम और सात पेटी पटाखे शामिल हैं। पुलिस ने बिना परमिट रखे और बेचे जा रहे पटाखों को जब्त कर लिया है। मामले में दुकानदार सरवन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें