फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लुहारहेड़ी गांव में 14 लाख से बनेंगी गलियां

Mon, 15 Jan 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेंद्र सिंह जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लुहारहेड़ी गांव में 14 लाख रुपये से गलियों का निर्माण होगा। सोमवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक जून का ग्रामवासियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र जून ने बताया कि लुहारहेड़ी गांव में 13 लाख 97 हजार की धनराशि से दादा दूधाधारी मंदिर से श्मशान घाट तक जाने वाली गली का निर्माण होगा। यह निर्माण कार्य विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत किया जाएगा। विधायक जून ने संबंधित ठेकेदार को कहा कि इस गली का निर्माण कार्य टेंडर के तय मानकों के अनुसार किया जाए। गली निर्माण कार्य में किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जून ने कहा कि ग्रामीण भी इस गली के निर्माण कार्य पर अपनी नजर रखें अगर निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना मुझे दे ताकि निर्माण कार्य टेंडर के तय मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, ग्राम सरपंच अश्विन, पूर्व सरपंच सुरेंद्र, हवा सिंह, जयसिंह, देवा प्रधान, परमजीत तहलान, सूबे सिंह, प्रोफेसर जयराम, श्रीभगवान जसोर खेड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें