फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लडरावण में 11 लाख से बनेगी गलियां, विधायक ने किया शुभारंभ

Wed, 10 Jul 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
डरावण गांव में नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेंद्र सिंह जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लडरावण गांव में विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत गलियों का निर्माण होगा। गलियों के निर्माण पर 11 लाख की राशि खर्च की जाएगी। मंगलवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। वहीं ग्रामीणों ने विधायक जून का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत लडरावण गांव में बलबीर के मकान से लेकर ज्योति स्कूल तक 11 लाख की लागत से गली का निर्माण होगा। विधायक जून ने संबंधित ठेकेदार को कहा कि गली के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। पूरी गुणवत्ता के साथ इस गली का निर्माण कार्य किया जाए ताकि ग्रामीणों को इस गली से आवागमन की लंबे समय तक सुविधा मिलती रहे। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्राम सरपंच से भी कहा कि विकास कार्यों में जनता का टैक्स रूपी धन लगता है इसलिए इस गली के निर्माण कार्य पर अपनी नजर रखें। अगर आप लोगों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही नजर आए तो तुरंत मुझे इसकी सूचना देना ताकि पूरी गुणवत्ता के साथ इस गली का निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके। इस मौके पर सरपंच मनीष, पूर्व सरपंच पूर्ण, पूर्व सरपंच पवन, वजीर, हरिकेश छिकारा, मनोज डाबला, मुकेश डाबला, भगतजी, जितेंद्र छिल्लर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें