फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समस्या का हुआ समाधान तो खिले चेहरे

Wed, 10 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। समाधान शिविर में मंगलवार को 37 नागरिक शिकायत लेकर पहुंचे, इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। समाधान शिविर में एडीसी सलोनी शर्मा ने 9 नागरिकों की शिकायतों पर सुनवाई की। एडीसी ने बड़ी गंभीरता के साथ शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे आजाद सिंह ने बताया कि उसकी पांच महीने से पेंशन लंबित है। मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए। एडीसी ने नागरिकों से आह्वान किया कि समाधान शिविर में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर आएं, प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के प्रति गंभीर है।

एक हजार से अधिक समस्याओं का हुआ

जिला प्रशासन द्वारा 11 जून से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में नागरिक समस्याएं लेकर समाधान करवाने समाधान शिविर का रुख कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने अधिकतर शिकायतों का समाधान कर दिया है। झज्जर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर में आई शिकायतों में से 1104 शिकायतों का समाधान करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाई जा गई है। जो शिकायतें लंबित हैं उनके निर्धारित समय अवधि में त्वरित व प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें