बहादुरगढ़। वार्ड 23 स्थित छोटूराम पार्क के आसपास जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने क्षेत्र की गलियों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की है। इसके तहत गलियों का मौजूदा स्तर ऊंचा उठाकर निर्माण कराया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान पानी जमा न हो और लोगों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े। नगर परिषद ने इसके लिए करीब 41 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।पार्षद सुनैना मलिक ने बताया कि गली का स्तर नीचे होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। इससे स्थानीय लोगों को घरों से निकलने और वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है।
नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए सड़क का स्तर ऊंचा उठाकर निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद