फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल बाद खुला जमीन के फर्जीवाड़े का मामला

Thu, 14 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव एमपी माजरा में एक व्यक्ति ने 22 साल पहले अपनी मृतक बहन की जगह पर दूसरी महिला को खड़ी करके अपनी जमीन की डिग्री अपने हक में करवा ली गई थी। मामले का खुलासा करीब 22 सालों बाद हुआ, जब गांव एमपी माजरा निवासी सुरेंद्र ने एसपी और सीएम विंडो में मामले की शिकायत की और जांच करने की मांग की तो। बाद में मामले में संज्ञान में लेते हुए एसपी ने थाना बेरी प्रभारी को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट मेें शिकायतकर्ता ठीक पाया गया तो बेरी थाना प्रभारी ने माजरा आरोपी निवासी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफतीश की जा रही है। 
विज्ञापन





यह था मामला
गांव एमपी माजरा निवासी हरचंद ने वर्ष 1993 में अपनी मृतक बहन भरपाई देवी के जगह पर अन्य महिला को खड़ी करके अपनी जमीन की डिग्री करवा ली थी, लेकिन हरचंद की बहन भरपाई की मृत्यु सन 1978 में हो चुकी थी। बाद में हरचंद ने अपनी जमीन की डिग्री को अपने नाम करवाने के लिए दूसरी बहन छन्नो के साथ मृतक बहन की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर दिया। गांव एमपी माजरा निवासी शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने अक्टूबर 2015 में एसपी और सीएम विंडो में जमीन की डिग्री अपने नाम करवाने के लिए शिकायत दी। बाद में शिकायत बेरी पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रयास है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




वर्जन
बेरी थाना प्रभारी दयाचंद से बात की गई तो उनका कहना था मामले में शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अभी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रयास है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें