इसके कारण लोगों को जमीन की खरीद-फरोख्त के दौरान स्टांप ड्यूटी ज्यादा देनी पड़ती है। कैप्टन अभिमन्यु दिल्ली से रोहतक जाते वक्त बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके थे। यहां कार्यकर्ताओं ने कैप्टन का फूल मालाओं से स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश में कलेक्टर रेटों में कमी के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी और आम आदमी भी जगह ले सकेगा। सरकार का उद्देश्य है कि सभी लोगों का अपना घर हो और इसके लिए भाजपा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में कलेक्टर रेटों में कमी हो सकती है। जमीन के ज्यादा कलेक्टर रेट होने के कारण लोगों को जमीन की खरीद-फरोख्त के समय स्टांप ड्यूटी ज्यादा देनी पड़ती है। इसलिए जरूरी है कि क्लेक्टर रेटों को मार्केट रेट के नजदीक किया जाए, ताकि लोगों को ज्यादा टैक्स ना चुकाना पड़े। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर क्लेक्टर रेट कम हो सकते हैं तो कई जगह बढ़ भी सकते हैं।
जहां मार्केट रेट से काफी कम कलेक्टर रेट होगा, वहां जमीनों का क्लेक्टर रेट बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिला उपायुक्तों को निर्देश भी दिए गए हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि सरकार ने जमीन बेचने के इच्छुक किसानों के लिए लैंड बैंक की ऑनलाइन स्कीम भी शुरू की है। इसके कारण सरकार के पास भी विकास योजनाओं के लिए अच्छा खासा लैंड बैंक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान ऑनलाइन अपनी इच्छा दर्ज करा सकता है और इस तरह सरकार किसान को कलेक्टर रेट से 20 प्रतिशत से भी ज्यादा भाव भी दे पाएगी।
हरियाणा को जरूर मिलेगा एसवाईएल का पानी
उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर भी पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा को उसके हक का पानी हर हाल में मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के साथ पंजाब को भी हर हाल में मानना पड़ेगा। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस दिशा में बेहतर कार्य किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही हरियाणा को एसवाईएल का पानी मिल जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष परमजीत सौलधा, भाजपा नेता कृष्ण जाखौदा मौजूद रहे।