फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण को कोर्ट में चुनौती देंगे किसान

Sun, 06 Jul 2014 01:07 AM IST
झज्जर-बहादुरगढ़,अमरउजाल, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के चार सेक्टरों के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। किसानों ने शनिवार को फिर से हुंकार भरी। आगे की रणनीति तय करने लिए रविवार को सैनी धर्मशाला में किसानों की पंचायत बुलाई गई है।
 विरोध के बाद भी भूमि अधिग्रहण बंद न किए जाने से किसान मुखर है। अब किसानों ने इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने की तैयारी कर ली है। रविवार को पंचायत में इस पर मंथन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


 शनिवार को दिलावर सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया कि किसान किसी भी कीमत पर भूमि नहीं देंगे। किसानों ने फैसला किया रविवार को सुबह 10 बजे से होने वाली पंचायत में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से किसान भूमि अधिग्रहण के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी किसानों ने यहां प्रदर्शन किया था, जबकि हुडा विभाग ने भूमि अधिग्रहण का विरोध करने के बाद भी ये सिलसिला जारी रखा। शनिवार को हुई बैठक में मोती राम सैनी, मनफूल सिंह, शेर सिंह, ओमप्रकाश, प्रेम सैनी आदि थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें