फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी ने पूछा- लॉकडाउन में कहां जा रही हो, सुनते ही महिला भड़की, हाथापाई कर वर्दी फाड़ी

Sat, 04 Apr 2020 09:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के साथ मार पिटाई करती महिला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है। शुक्रवार को सेक्टर-9 मोड़ पर ड्यूटी दे रही महिला पुलिसकर्मी ने जब यहां से गुजर रही एक महिला से पूछ लिया कि वह कहां जा रही है तो महिला भड़क गई और महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन


4 मिनट 19 सेकेंड का यह वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शुक्रवार की दोपहर एक महिला सेक्टर-9 मोड़ से जा रही थी और वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोका और पूछा कि वह कहां जा रही है। यह कहते ही महिला भड़क गई और उसी दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
 

4 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में आरोपी महिला ने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी और हाथापाई करते हुए भद्दी गालियां भी दी। महिला पुलिसकर्मी ने भी उसे जोर से पकड़े रखा और उसे आखिरकार गाड़ी में डालकर थाने ले जाया गया। उसी दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी महिला वीडियो में पूछने पर अपने आप को लाइनपार की निवासी बता रही है और कह रही है कि वह पैसे निकलवाने के लिए बैंक जा रही थी। यहां सवाल उठता है कि जब महिला लाइनपार की रहने वाली है तो वह सेक्टर-9 मोड़ पर क्यों और किस लिए पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

पुलिसकर्मी बोली- मास्क लगा दो
4 मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में महिला पुलिसकर्मी द्वारा मुंह पर लगाया गया मास्क भी कई बार हटा। महिला पुलिसकर्मी अन्य कर्मचारियों से बार-बार मुंह पर मास्क लगाने की बात कह रही है। आरोपी महिला ने महिला पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। महिला को पुलिसकर्मी समझाते रहे लेकिन आरोपी महिला शांत नहीं हुई। बाद में महिला को एक गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया।

महिला के खिलाफ केस दर्जकर किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़ के डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में उक्त महिला के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। महिला वीडियो में पुलिस कर्मचारी के साथ गालियां देती और मार पिटाई करते हुए साफ दिखाई दे रही है। महिला से पूछताछ की जा रही है। वह कहां की रहने वाली है और सेक्टर-9 मोड़ पर किस लिए पहुंची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें