फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: बादली के बाढ़सा गांव में मजदूर की चाकू मारकर हत्या, मामूली कहासुनी के बाद हुआ था विवाद

Tue, 08 Sep 2026 06:09 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज़ एजेंसी, झज्जर

सार

जानकारी के अनुसार कमलेश गांव में संजय के खेतों में काम करता था और वहीं आसपास रहता था। सोमवार रात गांव में किसी बात को लेकर कमलेश का गांव के ही मोनू के साथ आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मोनू ने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कमलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
बादली में मजदूर की चाकू मारकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादली के बाढ़सा गांव में सोमवार रात आपसी झगड़े के दौरान एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक कमलेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पटई गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से बाढ़सा गांव में रहकर खेतों में मजदूरी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कमलेश गांव में संजय के खेतों में काम करता था और वहीं आसपास रहता था। सोमवार रात गांव में किसी बात को लेकर कमलेश का गांव के ही मोनू के साथ आपसी विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मोनू ने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कमलेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल कमलेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात के कारणों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

पुलिस थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें