फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कराटे प्रतियोगिता में कुमुद ने स्वर्ण व सुहानी ने जीता रजत

विज्ञापन
-फोटो 54 : राजकीय महिला महाविद्यालय में पहुंचने पर विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित करती प्राचार्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एमडीयू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज कराटे प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महाविद्यालय की छात्रा कुमुद ने स्वर्ण और सुहानी ने रजत पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कबड्डी टीम मनीषा, स्नेहा यादव, सोनम रानी, माधुरी पाल, कनिका, हिमांशी व आकांक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही मनीषा व सोनम रानी का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए हुआ है।

प्राचार्य डॉ. अल्का गुलाटी ने कहा कि सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन व खेल भावना का प्रतिफल है। महाविद्यालय परिषद की ओर से डॉ. सुदेश राठी व डा. शिल्पा ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। मौके पर स्पोर्ट्स इंचार्ज रामेन्द्र हुड्डा, डॉ. मंजू छिकारा, पूनम सोलंकी व डॉ. सीमा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें