फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 19 किलो दूध देकर कृष्णा की भैंस ने बनाया रिकॉर्ड

Sun, 24 Sep 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। मुर्रा नस्ल की भैंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा मुर्रा नस्ल की भैंसों की दूध प्रतियोगिता करवाई गई। राजकीय पशु चिकित्सालय खानपुर खुर्द की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में सबसे अच्छा दूध देने वाली मुर्रा भैंस का चयन किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा उच्च कोटि की मुर्रा भैंसों को पालने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सघन मुर्रा विकास परियोजना के तहत यह प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें गांव खानपुर कला के पशुपालक कृष्णा की मुर्रा भैंस ने 19 किलो 253 ग्राम दूध रिकॉर्ड किया और इनाम के लिए चयन किया गया। पशुपालन विभाग की टीम ने लगातार तीन दिन तक पशुपालक के पशु को अस्पताल में बुलवाया तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू से पशु के दूध की मापतोल किया और तीन दिन के औसत के आधार पर 19 किलो 253 ग्राम दूध रिकॉर्ड किया। सुरेन्द्र कुमार की देसी गाय ने 12 किलो 910 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया। पशुपालन विभाग की टीम में वेटनरी सर्जन मीना, डॉ. दीपक चाहर ने दूध की मापतोल की। उप निदेशक मनीष डबास ने बताया कि पशुपालन विभाग उत्तम श्रेणी की मुर्रा भैंसों के प्रोत्साहन के लिए मुर्रा दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन करता है और उसमें 18 किलो से ऊपर दूध देने वाली भैंसों को इनाम देकर प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें