फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी ने जलभराव से निपटने के लिए स्थायी समाधान की मांग की

विज्ञापन
फोटो 93 : एसडीएम अभिनव सिवाच को समस्या से अवगत कराते कोबी पदाधिकारी। स्रोत संस्था
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अभिनव सिवाच और एचएसआईआईडीसी अधिकारियों के साथ एमआईई पार्ट-ए व बी का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश से हुए जलभराव का जायजा लिया। संस्था अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, महासचिव प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, गणेश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, तरसेम मंगला और गजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोबी पदाधिकारियों ने अधिकारियों से औद्योगिक क्षेत्रों से बारिश का पानी तत्काल निकालने का आग्रह किया। इससे उद्योगों में उत्पादन कार्य सामान्य हो सकेगा और आर्थिक नुकसान कम होगा। उन्होंने जल निकासी की स्थायी और वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित करने की मांग की। कोबी ने कहा कि समय पर ड्रेनेज व्यवस्था पर कार्य होता तो इतनी गंभीर स्थिति नहीं बनती। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता पर सुदृढ़ करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें