फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी बेटे ने मां को चाकू मारकर किया घायल

Sun, 01 May 2016 01:21 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
अस्पताल में पड़ी महिला - फोटो : bureau
विज्ञापन
 खेतावास गांव में बीती रात करीब 9 बजे एक महिला को उसके बेटे ने जान से मारने की कोशिश की। राजेश ने अपनी  मां को शराब के नशे में चाकू  मारकर जान लेने की कोशिश की। आरोपी ने वारदात को खाना खते समय अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार खेतावास गांव मे शकुंतला पत्नी सतबीर खाना खाने के लिए बैठी थी तभी करीब नौ बजे रात में नशे में धुत उसके बेटे ने उस पर चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। शकुंतला जान बचाने के लिए भागी तो राजेश ने उस पर चाकू से 3 और वार किए। घर के अंदर से बूढ़ी औरत की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां आए तो देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी दर्द से कराह रही है। तब तक राजेश मौके से फरार हो चुका था।
विज्ञापन


इस पर पड़ोस के लोग शकुंतला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि शकुंतला के दो और बेटे हैं जो किसी काम से बाहर गए हुए थे तभी राजेश ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही शकुंतला क ा दूसरा बेटा राकेश वहां पहुंचा और अपनी मां को नागरिक अस्पताल ले आया। शकुं तला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। आरोपी राजेश क ी पत्नी व उसके दो बच्चे इसी कारण इससे तंग आकर इसे छोड़कर चले गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें