फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांखोल की गऊशाला में बेसहारा पशुओं को छोडने को नप की डीसी से हो रही मंत्रणा

विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में गली के बीचोबीच बैठा पशु। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र की सड़कों, गलियों व मोहल्लों में घूमने वाले बेसहारा पशुओं के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों ने सांखोल गांव में स्थित गोशाला के लिए जिला उपायुक्त से मंत्रणा की है। अधिकारियों ने सांखोल गांव में पहले से चल रही गोशाला की जमीन का क्षेत्रफल बढ़ाने के बाद यहां पर बेसहारा पशुओं को पकड़कर रखने पर विचार-विमर्श किया है।
विज्ञापन

गली, मोहल्ला, सड़क या सब्जी मंडी सभी जगह ये बेसहारा पशुओं की भीड़ देखने को मिलती है। इससे न केवल वाहन चालक परेशान होते हैं बल्कि राहगीर भी दिक्कत महसूस करते हैं। बेसहारा पशुओं की संख्या शहर में लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में एक सड़क भी ऐसी नहीं है जहां पर इनको जमावड़ा न रहता हो। वाहन चालकों को इनसे काफी बचकर गाड़ी निकालनी पड़ती है।
पहले हो चुकी है कई घटनाएं, कईयों को गवानी पड़ी जान
पिछले दिनों बेसहारा पशुओं की लड़ाई के दौरान रेलवे रोड पर रात के समय एक व्यक्ति चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली-रोहतक रोड पर श्यामजी कांप्लेक्स के बाहर सुबह के समय अपने घर स्कूटी से जा रहे एक युवक को दो सांड़ों ने अपनी चपेट में ले लिया था। इससे उसके हाथ और पैर की हड्डी टूट गई थी। दो दिन पहले एक महिला को सांड़ द्वारा टक्कर मारने के बाद उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। अब शहर का हर नागरिक इनसे परेशान होने लगा है। सड़कों पर लड़ते समय ये सांड वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं। दो दिन पहले दिल्ली-रोहतक रोड पर नाहरा-नाहरी मोड़ के नजदीक सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ों ने एक वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया था। इससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर ज्यादा रहता है बेसहारा पशुओं का जमावड़ा
यूं तो ये बेसहारा पशु अब गलियों में भी बैठे नजर आने लगे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा रोहतक रोड़ पर थाना शहर, नगर परिषद के आसपास रहते हैं। इसके अलावा सैनी मार्केट के सामने, श्यामजी कांप्लेक्स के नजदीक, पुरानी कोर्ट मोड़ के सामने, नाहरा-नाहरी रोड़ पर, रेलवे रोड के अलावा झज्जर रोड पर सब्जी मंडी के सामने इनकी संख्या काफी अधिक रहती है।
की जा रही उपायुक्त से बातचीत
सड़कों पर बेसहारा पशुओं को एक स्थान पर रखने के लिए मंत्रणा की जा रही है। सांखोल गांव में स्थित गोशाला की जमीन का दायरा बढ़ाने के लिए उपायुक्त से मंत्रणा की गई है, जल्द इसका समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन

-नवीन धनखड़, एक्सईएन, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें