फोटो 71: कालेज में हुई निबंद प्रतियोगिता में भागीदारी करते छात्र।
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कीर्ति ने पहला स्थान बनाया जबकि वर्षा दूसरे स्थान पर रही। कनक को तीसरा और कोमल को चौथा स्थान मिला है। डॉक्टर विजय, रमेश, उर्मिला और डाक्टर रविंद्र गिल ने निर्णायक मंडल में भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य आनंद काद्यान ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। पूनम रानी ने बताय कि कालेज के चार छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे जबकि बाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 15 हजार, दूसरा 12 हजार, तीसरा 8 हजार रुपए नगद है जबकि चौथा स्थान के छात्र को 4 हजार रुपए दिए जाएंगे।