फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़े बीआरजी के धावक

Wed, 23 Oct 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।
विज्ञापन
मैराथन में सीनियर सिटीजन के लिए 3, ग्रेट दिल्ली रन 5 और ओपन 10 किलोमीटर और द चैंपियन विद द डिसेबिलिटी तीन किलोमीटर की स्पर्धा हुई। इसमें युगांडा के जोशुआ चेप्टेगी ने 59 मिनट 46 सेकेंड में जीत दर्ज की। कीनिया के एलेक्स मटाटा दूसरे और किपकोरिर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में इथियोपिया की एलेमाडिस इयायु ने एक घंटे 8 मिनट और 17 सेकेंड का समय लिया। इथियोपिया की सिंथिया लिमो दूसरे और टिरुये मेसफिन तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय धावकों में सावन बरवाल ने एक घंटा, दो मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान, पुनीत यादव दूसरे और किरण तीसरे स्थान पर रहे, महिला वर्ग में लिली दास ने एक घंटा 18 मिनट और 12 सेकंड में दौड़ में पहला, कविता यादव ने दूसरा और प्रीति लांबा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बहादुरगढ रर्नस ग्रुप को इस साल रनिंग रुट पर 6 किलोमीटर पर पानी की सेवा देने का मौका मिला। जिसमें ग्रुप से दीपक छिल्लर, अजय कंडोल, अनुराग सचान, सागर ओहल्याण, सुनील कश्यप, निकुंज, मुन्नी देवी, ईशवंती देवी, बह्मप्रकाश मान, धर्मवीर सेन, शिखा सचान, अक्षत सचान, अनंत सचान, सुनील कुमार, श्याम, राहुल ने जिम्मा उठाते हुए वाटर पांइट पर रनर्स को पानी पिलाया और उनका हौंसला बढ़ाया। बीआरजी ग्रुप को सम्मानित किया गया। डॉ. किरण छिल्लर, दीपक छिल्लर को स्टार्ट प्वाइंट पर आमंत्रित किया गया। ग्रुप से हाफ मैराथन 21 किलोमीटर मे प्रवीन सांगवान, बादल तेवतिया, नवनीत सिंह, सुरेंद्र दलाल, कृष्ण, शक्ति राणा, नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण, प्रवेश तोमर, सुमित राणा, सन्नी राणा, राजेश प्रसाद, रविता विजयरण, सौरभ शोकीन, विकास, सिकंदर लांबा, गुलाब सिंह, रणबीर सांगवान, कौशल शर्मा, नवीन राणा, गुलाब सिंह समेत अन्य ने दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें