20jjrp11- पीएमश्री स्कूल बेरी के विद्यार्थी। स्रोत-स्कूल
बेरी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन योग परम कर्म योग अभ्यास से दिन की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना गान गाकर गर्व महसूस किया। बेरी के विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पीछे बने तालाब पर जाकर ग्रामवासियों से वार्तालाप की। गृह विज्ञान प्रवक्ता कुमारी नीतू ने हेल्थ एंड हाइजीन के बारे में बताया। खेल गतिविधियों में खो-खो खेलकर मनोरंजन किया गया।