फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेड़ी जट सड़क का चार करोड़ रुपये से होगा नवीनीकरण

Mon, 17 Aug 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़-झज्जर रोड से खेड़ी जट गांव तक की सड़क का जल्द नवीनीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत की निविदा जारी की है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
यह सड़क काफी समय से जर्जर हालत में थी। इस पर कई जगह गड्ढे थे। इससे आसपास के ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी होती थी। बारिश में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती थी। सड़क के नवीनीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार करोड़ रुपये की राशि से सड़क को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इससे सड़क की गुणवत्ता में सुधार होगा और वाहन चालकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल रोहिल्ला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। बारिश का दौर समाप्त होने पर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इस सड़क से खेड़ी जट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें