बहादुरगढ़। खरहर गांव निवासी रवि राठी ने नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। गांव में पहुंचने पर उसके स्वागत में सम्मार समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेरी के विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान मौजूद रहे।
कोच धर्मेंद्र दलाल ने बताया कि 19 से 21 जनवरी को भिवानी में नार्थ इंडिया पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें 105 किलोग्राम भार वर्ग में रवि ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। गांव में रवि का स्वागत किया गया। बेरी के विधायक डॉ. रघुवीर कादियान ने रवि को 11000 की नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों का मान सम्मान फिर से लौटाया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर फिर से पदक लाओ पद पाओ की खेल नीति लाई जाएगी। खिलाड़ियों को फिर से सुनहरे अवसर दिए जाएंगे। इस मौके पर सुरेश राठी, महावीर, समशेर सिंह, कपूर, रामफल, नंदकरण, धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान बिजेंद्र, दीपक छारा, सुनील छारा, पोना ठेकेदार, परमजीत दलाल, मनोज रुहिल, जगबीर सिंह, रोहताश, रोबिन, राजेश कुमार व मनोज कुमार मौजूद रहे
-फोटो 58 : गांव खरहर में किया गया रवि राठी का स्वागत, साथ मौजूद विधायक डॉ. रघुवीर कादियान।
-