बहादुरगढ़। हाल ही में एमडीयू रोहतक में हुई राज्य स्तरीय सीनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सर छोटूराम खेल संस्था के पांच पहलवानों का वीरवार को बुल्लड़ अखाड़े में अभिनंदन किया गया। इन पांच में से तीन लड़कियों व दो लड़कों ने मेडल जीते हैं। ये सभी पहलवान शुक्रवार 28 सितंबर को रोहतक में ही होने वाली नेशनल ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
भुल्लड़ अखाड़े में जिन पांच विजेता पहलवानों का स्वागत किया गया उनमें 58 किलो भार वर्ग से कीर्ति जाखड़, 49 में काजल भारद्वाज, 76 में अंजलि चौहान, 71 में विपुल सिरश्वल और 56 किलो भार वर्ग में आवेश अली शामिल हैं। इन सभी ने स्वर्ण पदक जीते हैं। समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सरोज राठी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने भी खिलाड़ियों को सर्दी की किट ट्रैक सूट भेंट किए। ओल्ड इंडस्टियल एरिया प्रधान राजेंद्र वर्मा, दलाल खाप 84 के प्रधान चौधरी भूप सिंह ने, लाकड़ा खाप से जयभगवान ने, अहलावत खाप से जयसिंह ने, राठी खाप से हुक्म नंबरदार व योगेन्द्र टंपू राठी ने, हुड्डा खाप से सतबीर हुड्डा ने, गठवाला खाप से बिजेंद्र सिंह ने, रूहिल खाप से कुलदीप रूहिल ने, कालीरमन खाप से विजय आदि ने अपने अपने गोत्र की और से नोटों की मालाएं पहनाकर खिलाड़ियों का होसला बढ़ाया। पार्षद ज्योति करमवीर शर्मा, पार्षद बिजेंद्र दलाल, पार्षद प्रतिनिधि हरिमोहन धाकरे, पार्षद सरिता व प्रतिनिधि सिकंदर ,पार्षद सचिन दलाल आदि पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की और से बधाईं दी।
विकास सरपंच कानोंदा, राजेंद्र सरपंच लडरावन, तिलकराज सरपंच सिदीपुर, वीरेंद्र सरपंच जसोरखेड़ी, विनोद सरपंच आसौदा, राजबीर पहलवान सरपंच जाखौदा, राजकुमार सरपंच सांखोल, राजू डंडू मांडोठी सरपंच प्रतिनिधि, तिलकराज सिदीपुर आदि प्रधानों ने भी अपने गांव की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संचालक समाजसेवी बुल्लड़ पहलवान रहे। मुख्य अतिथि सरोज राठी को मुकेश बुल्लड़ दलाल ने गदा भेंट की। मंच का संचालन भुरू पहलवान ने किया।