झज्जर। जिले में पांच ब्लॉकों की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़, साल्हावास और मातनहेल ब्लॉक शामिल हैं। झज्जर ब्लॉक में सोमवार को पांच खेलों की लड़कों की स्कूली खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गुरुकुल झज्जर में कुश्ती और तलाव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
पहले चरण में लड़कों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह के निर्देशन और झज्जर खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता मल्हान जय कुमार कौशिक, मंजीत, कृष्ण कुमार, नरेंद्र, भूप सिंह सैनी, सरिता, मंजू, संजीत, जितेंद्र और अनिल की देखरेख में कराया गया।
यह रहे कुश्ती झज्जर ब्लॉक में लड़कों के परिणाम
अंडर-14 आयु वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में सन्नी ने प्रथम स्थान और रिहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 38 किलोग्राम भार वर्ग में संस्कारम के हर्ष ने प्रथम स्थान तथा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के दुर्गेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 41 किलोग्राम भार वर्ग में वंश ने प्रथम स्थान और गुरुकुल झज्जर के प्रिंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
44 किलोग्राम भार वर्ग में एचआर ग्रीन फील्ड के आदित्य ने प्रथम और भूमित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के दिशु ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बामडोला के योगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 51 किलोग्राम भार वर्ग में एमआर स्कूल, हसनपुर के हनिश ने प्रथम और संस्कारम के रक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
57 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिलानी के संयम ने प्रथम स्थान और आदर्श स्कूल के कुनाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में तिरंग स्कूल के देव ने प्रथम तथा एचआर ग्रीन फील्ड के नक्ष ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुश्ती में आयु वर्ग को लेकर परिजनों ने दर्ज कराई आपत्ति
गुरुकुल झज्जर में आयोजित झज्जर ब्लॉक के लड़कों की स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में कक्षा अनुसार आयु वर्ग को लेकर एक खिलाड़ी के परिजन ने दूसरे खिलाड़ी पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद निर्णायकों ने परिजनों को इस संबंध में शिक्षा विभाग के एईओ को लिखित शिकायत देने की बात कही।
निर्णायकों ने बताया कि कई बार खिलाड़ी कक्षा अनुसार निर्धारित आयु वर्ग को छोड़कर किसी अन्य आयु वर्ग में भाग लेते हैं, जिससे इस तरह की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा कई बार स्कूल स्टाफ भी खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता स्थल पर नहीं पहुंचता है। इस मामले में परिजनों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
एथलेटिक्स झज्जर ब्लॉक में लड़कों के परिणाम
अंडर-14 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में न्यूटन स्कूल के विशाल ने प्रथम स्थान और आरईडी स्कूल, झज्जर के यतिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के श्रेयांश ने प्रथम स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादरी तोए के तनुज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में भी सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के श्रेयांश ने प्रथम और एमपीडी फोर्टपुरा के शौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 आयु वर्ग में 800 मीटर दौड़ में दुर्गा पब्लिक स्कूल, महराणा के हार्दिक ने प्रथम स्थान और एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर के ध्रुव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनुज पाटोदा ने प्रथम स्थान तथा दिव्यांश (जेनेसिस, हसनपुर) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
अंडर-19 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल के मयंक ने प्रथम स्थान और केएसएम दुजाना के वंशिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में संस्कारम स्कूल, खातीवास के अरुण ने प्रथम तथा संस्कारम स्कूल, पाटोदा के सुमित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में संस्कारम स्कूल, खातीवास के अरुण ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिरधाना के सौरभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में संस्कारम स्कूल, पाटोदा के रोहन ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डावला के अक्षय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
वाॅलीबॉल झज्जर ब्लॉक में लड़कों के परिणाम
अंडर-14 आयु वर्ग में इंडियन एचएस सौलधा ने पहला स्थान व बीआरपीएस दुजाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग में गंगा इंस्टीट्यूट कबलाना ने पहला स्थान व आरईडी स्कूल झज्जर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बारिश के चलते इन खेलों के फाइनल मैच स्थगित
सोमवार को झज्जर ब्लॉक के स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ फाइनल मैचों को स्थगित किया गया है। इसमें कबड्डी के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के फाइनल मैच शामिल है। इसके अलावा खो-खो के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के फाइनल मैचों को भी स्थगित किया गया है।
तलाव में टैंकर व गुरुकुल में बाल्टी से रही पानी की व्यवस्था
झज्जर ब्लॉक के आयोजित हो रहे स्कूली खेलों में शिक्षा विभाग की तरफ से पूरी व्यवस्था की गई। इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा का भी प्रबंध रहा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस व पुलिस की व्यवस्था के लिए भी विभागों से अनुमति ली गई, लेकिन मौके पर कोई सुविधा नहीं दिखी। वहीं, राजीव गांधी खेल स्टेडियम तलाव में टैंकर व गुरुकुल झज्जर में बाल्टी के माध्यम से पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी।
20jjrp18- झज्जर। गुरुकुल झज्जर में कुश्ती खेलते खिलाड़ी। संवाद
20jjrp18- झज्जर। गुरुकुल झज्जर में कुश्ती खेलते खिलाड़ी। संवाद
20jjrp18- झज्जर। गुरुकुल झज्जर में कुश्ती खेलते खिलाड़ी। संवाद