फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिंदी दिवस पर हुआ काव्योत्सव, हिंदी जन-जन की भाषा है

Mon, 15 Sep 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 66 : काव्योत्सव में मौजूद कवि। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े कलमवीरों की ओर से लंबे समय से गोवा में रह रही बहादुरगढ़ की कवयित्री अनुराधा वर्मा के सम्मान में काव्योत्सव का आयोजन किया गया। निराला काव्य मंच के संयोजक जगबीर कौशिक की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कवियों ने विश्व के अनेक देशों में लोकप्रिय भारत की राजभाषा हिंदी की कीर्ति पताका गोवा जैसे अहिंदी भाषी क्षेत्र में फहराने के लिए अनुराधा वर्मा को सम्मानित भी किया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के कवि वेद भारती की सरस्वती वंदना से हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा कवि मोहित कौशिक ने जहां अपनी शृंगार रस की रचनाओं से मंत्रमुग्ध किया। वहीं कवि-कलाकार विरेन्द्र कौशिक ने हास्य रस की छटा बिखरने के बाद भ्रूण हत्या के कलंक को मिटाने का आह्वान करती रचना सुनाकर सबको भावुक भी कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यातिथि अनुराधा वर्मा को बहादुरगढ़ के दिवंगत कवि सतपाल स्नेही का काव्य संग्रह,शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रजनीश के आभार के साथ काव्योत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें