फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कसार में एक बूथ पर पुनर्मतदान आज

Sun, 17 Jan 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कसार के बूथ नंबर 130 पर सरपंच पद के लिए रविवार को पुनर्मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसे लेकर यहां पूरी निगरानी रहेगी। पुलिस के जवान हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन





रविवार को होने वाले इस पुनर्मतदान की प्रक्रि या सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी।  बीडीपीओ रामफल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीता यादव के आदेशानुसार पुनर्मतदान को शांतिपूर्वक करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।



 तहसीलदार बहादुरगढ़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीओ स्तर के  अधिकारी को प्रभारी अधिकारी और शहर थाना प्रभारी को पुलिस प्रभारी नियुक्त किया गया है। पोलिंग स्टेशन पर असामाजिक व अवांछित तत्वों के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं। पोंलिग पार्टी को बूथ पर मतदान कराने के लिए तैनात किया गया है। बता दें कि प्रथम चरण के तहत 10 जनवरी को गांव कसार में मतदान हुआ था। मगर बूथ संख्या 130 पर लगी ईवीएम में सरपंच पद के एक प्रत्याशी के नाम के आगे टेप लगी थी। जिस पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन




 तीन घंटे तक  यहां सभी पदों के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई थी। बाद में जिला उपायुक्त अनीता यादव व पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने हालात को कंट्रोल में किया था। इस बूथ पर केवल सरपंच पद के लिए ही मतदान रद हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें