फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में प्रदेश की आवाज को बुलंद करेंगे कर्मवीर बौद्ध : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
07jjrp17- धनरिवास गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
साल्हावास। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बधाई दी। कहा कि हमें विश्वास है कि वे जल्द ही सदन में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व लोकतांत्रिक मूल्यों को दृढ़ता के साथ रखेंगे। हरियाणा की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सभी 37 विधायक एक साथ हैं और हमारे उम्मीदवार को ही सभी के वोट मिलेंगे। सांसद शनिवार को गांव धनिरवास स्थित सरपंच राकेश जाखड़ की पुत्री के शादी समारोह में आशीर्वाद देने आए थे। हरियाणा बजट को लेकर भी दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज उतारने की बात करने के बजाय हर साल कर्ज बढ़ा रही है जिससे प्रदेश गंभीर आर्थिक स्थिति में जा रहा है। इस दौरान उनके साथ विधायक गीता भुक्कल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र में उन्होंने पेयजल की समस्या, जलघरों व जल भंडारण आदि मुद्दे उठाए। सोमवार को एक बार फिर से वे विधानसभा में अपने हल्के के मुद्दों को जोर शोर से उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें