फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दे गया कारगिल युद्ध : डीसी

विज्ञापन
26jjrp01- कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करती डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत : प्रचार - फोटो : लिविंग टुगेदर के पेज 12 व 13 पर गोले में शब्दों की त्रुटि
विज्ञापन
झज्जर। जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास में साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सेना ने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया, जो राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का उदाहरण है।
विज्ञापन


डीसी रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर झज्जर जिला मुख्यालय स्थित बाल भवन परिसर में कारगिल ऑपरेशन विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन कर रही थीं। इस अवसर पर जिला प्रशासन और इंडियन वेटर्नस ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा के सहयोग से आयोजित सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध के शहीदों की वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। झज्जर जिले के 11 वीर सपूतों ने कारगिल युद्ध में शहादत दी थी।

डीसी ने शहीद परिवारों और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि वीर जवानों की गाथाएं हर भारतीय को उनके बलिदान की याद दिलाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल शहीदों को याद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैनिकों के साथ उनके परिवारों का सम्मान करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्रशासन सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर इंडियन वेटर्नस ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष वेटरन सुरेंद्र सिंह यादव, कैप्टन राजकिशन हरित, कारगिल योद्धा कैप्टन सत्यवीर सिंह, सैनिक संघ हांसी जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष डॉ. गोपी, हिसार जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव राजीव कुंडू, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार और जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें