फोटो नंबर-27भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश व शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। स्त्रोत- आयोजक
नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड स्थित पावर हाउस में वीरवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी सुनील गौड़ व धर्मपत्नी संगीता गौड़ मुख्य यजमान बने। चमत्कारी बालाजी मंदिर से त्रिमूर्ति मंदिर तक वकलश यात्रा निकाली गई। प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथावाचक परमानंद महाराज आनंद वृंदावन वाले श्रद्धालुओं को रसपान कराएंगे। इस मौके पर आचार्य यजुर्वेद सोमनाथ तिवारी, मंदिर के पुजारी मुरारी लाल कांटी वाले, अनिल सैनी, सुभाष रोहिल्ला, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।