झज्जर। प्रदेश के कौशल विकास औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से संचालित राजकीय व अराजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। कैथल का राजकीय आईटीआई विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है, जबकि जींद की दो राजकीय आईटीआई दाखिले में इस समय टॉप टेन पर चल रही हैं। राजकीय आईटीआई जींद प्रदेश में दूसरे नंबर पर है।
दाखिलों के रजिस्ट्रेशन मामले में पहले नंबर पर चल रही राजकीय आईटीआई कैथल में अब तक 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जबकि जींद आईटीआई के लिए 6766 आवेदन आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर भिवानी की राजकीय आईटीआई है, जहां पर अब तक 6747 आवेदन आ चुके हैं। अभी दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 जून तक चलेगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।
50 हजार से ज्यादा आवेदन
मंगलवार शाम 6 बजे तक पोर्टल पर 50411 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें से लड़कों की संख्या 43039 और लड़कियों की संख्या 7380 है। इसमें से हरियाणा से 44435 विद्यार्थी हैं, जबकि दूसरे राज्यों के 1139 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
टॉप टेन आईटीआई में कितने आए अब तक आवेदन
आईटीआई आवेदन संख्या
जीटी कैथल-7136
जीटी जींद-6766
जीटी भिवानी-6747
जीटी हिसार-6661
जीटी यमुनानर-5150
जीटी अंबाला सिटी-4920
जीटी सिरसा-4750
जीटी करनाल-4315
जीटी नरवाना-4246
जीटी बरवाला-3944