झज्जर। शंकर गार्डन लाइनपार बहादुरगढ़ निवासी एक महिला को गूगल पर एसी मेकेनिक का नंबर ढूंढना महंगा पड़ गया। आरोपी ने पहले महिला से एप डाउनलोड करवाया और उसके बाद खाते से 95657 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
मनीषा ने पुलिस में शिकायत दी है कि एक सितंबर 2023 को उसने अपने घर के एसी की सर्विस कराने के लिए गूगल पर नंबर ढूंढा। उसे एक मोबाइल नंबर मिला। उसने नंबर पर कॉल की तो उसे कहा गया कि आपको एक रस्ट डेस्क एप डाउनलोड करनी है, जिस पर आपके पांच रुपये की फीस कटेगी। फिर उन्होंने उससे एप डाउनलोड करवा दी और उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया। कुछ समय बाद उसके खाते से करीब 95657 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद